गुमला, नवम्बर 19 -- Ghumla News: रायडीह। प्रखंड की नवागढ़ पंचायत में गुरुवार को शशिकांत राम के घर से महेश साहू के घर तक सड़क निर्माण कार्य का जियोटैग के साथ शुभारंभ किया गया। यह कार्य विकसित भारत-जी राम जी योजना एवं आजीविका मिशनके तहत शुरू किया गया है। मौके पर बीपीओ कांति कुमारी और सहायक कनीय अभियंता दिवाकर केशरी ने बताया कि योजना के तहत जॉब कार्डधारी मजदूरों को एक वर्ष में 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। मजदूरी का भुगतान 300 रुपये प्रतिदिन की दर से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। मुखिया किरण डुंगडुंग ने कहा कि योजना का उद्देश्य गांवों में विकास के साथ ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मौके पर उपमुखिया तस्लीम खान, रोजगार सेविका रेशमा प्रवीण सहित कई ग्रामीण मौजू...