गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर गुमला जिले का बाजार गुलजार है। कलश स्थापना से लेकर महानवमी के हवन तक इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है। अनुमान के मुताबिक, जिले में दुर्गा पूजा के दौरान करीब सात करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इससे पूजन सामग्री के दुकानदारों के साथ फल, फूल, नारियल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी वस्तुओं के कारोबारियों को भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।नवरात्र शुरू होते ही बाजार में कलावा, रोली, अक्षत, कपूर, धूप, अगरबत्ती, चंदन, नारियल, चुनरी और माता के श्रृंगार की वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। कलश स्थापना के लिए मिट्टी के कलश, आम की पत्तियां और नारियल खरीदे जा रहे हैं। वहीं अष्टमी और महानवमी के लिए हवन सामग्री, घी, जौ, तिल और सूखे मेवों की खरीदारी भी तेज...