Ghumla News: नवडीहा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 80 आवेदन प्राप्त
गुमला, जुलाई 9 -- Ghumla News: घाघरा। जिला परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत सचिवालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें डीटीओ सत्येंद्र कुमार महतो, मोटर वाहन निरीक्षक प्रदीप तिर्की व सीओ सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में करीब 80 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। पदाधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी की और बताया कि निर्धारित तिथि पर ड्राइविंग टेस्ट के बाद सफल आवेदकों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। डीटीओ ने बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि शिविर की तिथि अंतिम समय में 10 जुलाई से बदलकर 9 जुलाई किए जाने से लोगों में भ्रम की स्थिति रही, जिससे अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुट सकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.