गुमला, नवम्बर 1 -- चोरी का मामला और पुलिस की कार्रवाई Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र में नबीन साउंड के गोदाम से करीब चार लाख रुपये के साउंड सिस्टम की चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले में रविवार को चोरी के तीन एम्पलीफायर बरामद किए गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार नबीन साउंड के संचालक आनंद बैठा अपने स्तर से चोरी के सामान का सुराग तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें बंगरू गांव के एक युवक पर संदेह हुआ। रविवार को वे युवक के घर पहुंचे और पूछताछ के साथ तलाशी ली। इस दौरान घर से तीन एम्पलीफायर मिले। इसके बाद उन्होंने पालकोट पुलिस को सूचना दी।सूचना पर थाना प्रभारी अंकित राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पह...