गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । नगर परिषद सभागार में सोमवार को अध्यक्ष शकुंतला उरांव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।बैठक में सभी वार्डों की स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कर खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के चारों ओर स्थित नालों का अंचलाधिकारी के माध्यम से सीमांकन कराने पर सहमति बनी। करमटोली एवं चेटर तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मियों के मानदेय एवं कार्य आवंटन से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपाध्यक्ष रमेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, सिटी मैनेजर हेलाल अह...