गुमला, अक्टूबर 26 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई स्थित सैंदा नदी में डूबने से रविवार शाम पांच वर्षीय बच्ची रितिका कुमारी की मौत हो गई। वह करकरी गांव निवासी कृष्णा उरांव की बेटी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार,कृष्णा उरांव रविवार को परिजनों के साथ सैंदा नदी के पास खेत में धान काटने गया था। शाम करीब चार बजे वह मछली पकड़ने नदी की ओर गया। इसी दौरान रितिका भी पीछे-पीछे नदी के किनारे पहुंच गई। खेलते समय उसकी चप्पल नदी में गिर गई। चप्पल निकालने के लिए वह पानी में उतरी, लेकिन गहराई में जाने के कारण डूब गई। घटना की सूचना मिलने पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...