Ghumla News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में हंगामा, एजेंडों पर चर्चा नहीं होने से भड़के पार्षद
गुमला, अक्टूबर 28 -- बैठक में विवाद और विकास योजनाओं पर चर्चा Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। गुमला नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष शकुंतला उरांव की अध्यक्षता में हुई। शहर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में शुरुआत से ही विवाद की स्थिति बन गई। उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने अपनी निर्धारित कुर्सी पर बैठने के बजाय पार्षदों के बीच बैठकर नाराजगी जताई। बाद में एजेंडों पर चर्चा को लेकर अध्यक्ष और पार्षदों के बीच भी विवाद हुआ। पार्षदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठकों में कई एजेंडों पर समुचित चर्चा किए बिना ही उन्हें पारित कर दिया जाता है। इस मुद्दे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।बैठक की शुरुआत में उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि जब उपाध्यक्ष पद का कोई महत्व ही नहीं है,तो निर्धारित कुर्सी पर बैठने का क्या औचित्य है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.