गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: गुमला। नगर परिषद ने ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने और दुकान का किराया जमा नहीं करने पर शहर की चार दुकानों को सील कर दिया। इनमें सिसई रोड स्थित दानिश इलेक्ट्रॉनिक्स और सरकार मेंस स्टूडियो शामिल हैं। दोनों दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। वहीं, स्टेडियम परिसर स्थित वासिम रजा की दुकान और नोएल तिग्गा की दुकान का किराया बकाया था। नगर परिषद ने अन्य बकायेदार दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय पर किराया जमा नहीं करने पर उनकी दुकानों को भी सील किया जाएगा। बिना ट्रेड लाइसेंस या उसका नवीनीकरण कराए दुकान चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...