गुमला, अगस्त 21 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के बारवे नगर निवासी 70 वर्षीय विधवा आमना बीबी पिछले दो वर्षों से अबुआ आवास योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं। जर्जर मकान में अकेले रहने को मजबूर बुजुर्ग महिला सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुकी हैं। बारिश के मौसम में मकान की हालत और खराब होने से उनके सामने खतरा बना हुआ है。

आवास योजना की स्थिति जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में मूसलाधार बारिश के दौरान आमना बीबी का पुराना मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उन्हें अबुआ आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। जून-जुलाई 2024 में पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजे गए। राशि मिलने के बाद उन्होंने मकान की नींव डालकर दीवारें खड़ी कराईं, लेकिन इसके बाद योजना का काम आगे नहीं बढ़ सका। आमना ब...