Ghumla News: दो सड़क हादसों में चार घायल,तीन गुमला रेफर
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों में खपिया निवासी उमेश उरांव व मनीष उरांव तथा महुगांव निवासी जयपाल भगत व हरि उरांव शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उमेश उरांव, मनीष उरांव और जयपाल भगत को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। वहीं हरि उरांव का इलाज घाघरा सीएचसी में किया गया। हादसों के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घाघरा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ की मौत, दो गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.