गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: बसिया। बसिया प्रखंड की तेतरा पंचायत अंतर्गत पालुटोली गांव में पंचायत समिति द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से करीब दो वर्ष पूर्व निर्मित नाली निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली बनने के कुछ ही महीनों के भीतर टूट गई। जिस स्थान पर नाली बनाई गई है, वहां इसकी कोई विशेष आवश्यकता नहीं थी और आज तक इसका कोई उपयोग नहीं हो सका। वहीं बरसात के दिनों में गांव की सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि इसी राशि से गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाता, तो लोगों को अधिक लाभ मिलता और बरसात के समय होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलती। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बारिश ने खोली नगर पंचायत में जल निकासी व्यवस्थ...