गुमला, अक्टूबर 21 -- Ghumla News: गुमला । गुमला जिले के पतराटोली के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की टक्कर में खोरा पतराटोली निवासी रंजीत लोहरा (25) की मौत हो गई। रंजीत जतरा देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।मृतक के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि रंजीत खोरा में जतरा देखकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान पतराटोली के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर हाल में पटना रेफर घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...