गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विवि के तत्वावधान में दीदी प्रकाशमणि की पुण्य तिथि पर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गयी। विश्व बंधुत्व दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में डीसी दिलेश्वर महतो व डीडीसी अनिमेष रंजन मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीसी-डीडीसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभांरभ किया। मौके पर डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि रक्तदान-महादान है और अपना दान किसी को जीवन दान दे सकता है। हादसे,गंभीर बीमारी व जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बेहद अहम होती है।

आह्वान और जागरूकता उन्होनें ऐसे शिविर के माध्यम से रक्त संग्रहित कर न केवल पुण्य कार्य के भागी बनते है,बल्कि किसी को जीवन देने में अपनी भूमिका निभाते है। उन्होनें सबों से रक्तदान का आहृवान किया और दूसर...