गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के बाजारों में सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल आने से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। महंगी सब्जियों के कारण रोज कमाने-खाने वाले परिवारों की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं। लोग आलू, चना और चना दाल से काम चला रहे हैं। किसानों के अनुसार, पिछले दिनों हुई भारी बारिश से सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में बची थोड़ी-बहुत सब्जियां ही अब बाजार में पहुंच रही हैं।अक्टूबर महीने में आमतौर पर 10 से 20 रुपये किलो मिलने वाली कई सब्जियों के दाम बढ़कर 50 से 80 रुपये तक पहुंच गए हैं। फिलहाल बाजार में भिंडी 80 रुपये, फूलगोभी 80 रुपये, बंधा गोभी 60 रुपये, टमाटर 50 रुपये, मूली 50 रुपये और नेनुआ 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, आलू 10 से 15 रुपये किलो मिलने के कारण लोगो...