गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के करकरी टांगर टोली निवासी 23 वर्षीय आशियाना खातून की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता जावेद अंसारी ने दहेज प्रताड़ना और जबरन गर्भपात की दवा जबरन खिलाने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ सिसई थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार रांची के डुमरी स्थित झिगपुर निवासी जावेद अंसारी की बेटी आशियाना की शादी 24 अप्रैल 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज से वसीम अंसारी के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसी दौरान आशियाना गर्भवती हुई। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद ससुराल वालों ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। 17 सितंबर को आशियाना के पेट म...