Ghumla News: दवा दुकानदार से लगभग 3 लाख रुपये की ठगी का आरोप
गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित कुम्हारडीपा के दवा दुकानदार बुद्धदेव साहु ने उपसर्ग फार्मा कंपनी के तीन कर्मियों पर 3 लाख 487 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने गुमला थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन के अनुसार बुद्धदेव साहु सरस्वती मेडिको नामक दवा दुकान का संचालन करते हैं। उनका आरोप है कि उपसर्ग फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर संतोष सिंह, बृजेश तिवारी और अजीत सिंह उनकी दुकान पर आते थे। दो जून 2023 को तीनों ने बताया कि कंपनी गुमला क्षेत्र से अपना कारोबार समेट रही है। साथ ही दुकान में बची कंपनी की दवाइयां वापस लेकर पूरी राशि का भुगतान करने का भरोसा दिया। दुकानदार के मुताबिक भरोसा कर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.