गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव निवासी 40 वर्षीय किसान फिरंगी साहू की सोमवार सुबह खेत में मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार फिरंगी साहू धान रोपाई के लिए खेत में पटवन की तैयारी कर रहे थे। पानी की कमी होने पर उन्होंने तालाब से मोटर के माध्यम से खेत में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की। इसी दौरान कीचड़ में पैर फिसलने से वह खुले विद्युत तार के संपर्क में आकर करंट की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- बिजली करंट से भरिगांवा के पशुपालक की मौत जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में...