गुमला, अक्टूबर 28 -- गुमला में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। गुमला शहर के सिसई रोड स्थित संत इग्नेशियुस स्कूल के समीप मंगलवार रात तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल डूमरटोली निवासी कल्याण तिर्की (42वर्ष) की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए थे। घटना के बाद टेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कल्याण तिर्की मंगलवार देर शाम सब्जी खरीदने के लिए पैदल घर से निकले थे। सब्जी लेकर लौटने के दौरान वह सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लि...