Ghumla News: तीसरी बार अपराधियों के निशाने पर माही ज्वेलर्स,व्यापारियों में दहशत
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि पालकोट में माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूटे जाने की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि मनीष सोनी पहले भी दो बार छिनतई की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लगातार तीसरी बार अपराधियों द्वारा निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।व्यापारियों का कहना है कि मुख्यालय क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण कारोबार करना मुश्किल होता जा रहा है। दुकान बंद कर घर लौटने वाले व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना के दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने से लोगों में और भी भय व्याप्त है। इधर घटना के बाद पालकोट पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.