Ghumla News: तीन ओवरलोड बालू लदे हाइवा जब्त, कार्रवाई के विरोध में थाना परिसर में हंगामा
गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्या मार्ग एनएच 23 स्थित भरनो चेकपोस्ट के समीप रविवार देर रात्रि खान निरीक्षक अरविंद उरांव के नेतृत्व में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया गया। खान निरीक्षक ने बताया कि गुमला एसडीओ के निर्देश पर अभियान चलाया गया था। पकड़े गए तीनों वाहनों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। इधर कार्रवाई की जानकारी मिलने पर हाइवा संचालक और चालक बड़ी संख्या में भरनो थाना पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। इस दौरान खान निरीक्षक और चालकों के बीच तीखी बहस भी हुई। संचालकों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान चालकों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने खान निरीक्षक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही। वहीं खान निरीक्षक ने मारपीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.