गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के ओलमुंडा कोड़ेकेरा गांव में शनिवार रात बाड़ा तालाब में डूबने से 70 वर्षीय दसई लोहरा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसआई कुमार राघवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तालाब से वृद्ध का शव निकाला गया।एसआई ने बताया कि शनिवार रात दसई लोहरा शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर रविवार सुबह परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब के समीप उनकी लाठी और टॉर्च पानी में तैरती मिली। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की, जहां शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चनपटिया में टहलने निकले वृद्ध की पोखर में डूबने से हुई मौत पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क...