गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: गुमला। भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदा जोर निवासी 31 वर्षीय अनूप इंदवार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनूप सुबह खेत में काम करने गया था। अनुमान है कि काम खत्म करने के बाद वह पास के तालाब में मुंह-हाथ धोने गया होगा। जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा। शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान अनूप इंदवार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दु...