Ghumla News: डेली मार्केट में जुआ खेलते छह गिरफ्तार
गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के डेली मार्केट के समीप जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 14,300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पालकोट रोड निवासी आयुष अग्रवाल (40) और अनिल कुमार (27), लोहरदगा रोड निवासी अजित कुमार (19) तथा बड़ाइक मोहल्ला निवासी मयंक केशरी (20), धीरज कुमार (36) और दीपक कुमार (30) शामिल हैं। वहीं, बड़ाइक मोहल्ला निवासी ब्लू पंडित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार डेली मार्केट के समीप जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दलिया गांव में जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.