गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: डुमरी। प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरी के तत्वावधान में मंगलवार को सत्र 2026-27 के तहत वर्ग आठ के 59 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राम निवास कुमार, बीपीओ तपेश्वर साहू और बीआरपी राकेश कुमार मेहता मौजूद रहे। राजकीय मध्य विद्यालय खेतली के 12, मध्य विद्यालय भेड़ीताल के 25 और मध्य विद्यालय रतसीली के 22 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर शिक्षक बलबीर एक्का, सुचिता बखला व नीलमणि मिंज उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में 219 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई साइकिल यह भी पढ़ें- Ranchi News: सोनाहातू में 391 स्कूली बच्चों को मिल...