Ghumla News: डुमरी में सिंचाई योजना की रखी गई आधारशिला
गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिला प्रशासन और एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की सीएसआर पहल के तहत आकांक्षी प्रखंड डुमरी में कृषि और शिक्षा से जुड़ी कई विकास योजनाओं की शुरुआत की गई। शुक्रवार को खेतली पंचायत के लवाबार गांव में वॉटर लिफ्टिंग पाइप लाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया।
शिक्षा से जुड़ी पहल वहीं सिरमी और आदिम जनजाति बहुल ओखरगढ़ा गांव में जीर्णोद्धारित एवं नव निर्मित विद्यालय भवनों को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसरों में पौधारोपण भी किया गया। लवाबार में शुरू हुई सिंचाई योजना से आसपास के लगभग छह गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे बहुफसली खेती को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की संभावना है।
डिजिटल शिक्षा की शुरुआत वहीं औरापाट गांव में डिजिटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.