Ghumla News: डुमरी में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो युवक घायल
गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: डुमरी। थाना क्षेत्र के बेरी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों डुमरी से अपने घर बर्वे नगर लौट रहे थे। घायल युवकों की पहचान लजरुस खलखो (35) और शमशेर हजाम के रूप में हुई है। लजरुस के माथे, मुंह और दोनों घुटनों में चोट लगी है, जबकि शमशेर के माथे व चेहरे पर चोट आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.