गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी के नवाडीह चौक के समीप शनिवार को पुराने लेन-देन के विवाद में तलवारबाजी की घटना सामने आई। हमले में बेलटोली निवासी शमीम अंसारी के सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी डुमरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी संजू कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शमीम के बेटे जुनैद अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि संजू कुजूर और उसकी पत्नी फूलमती कुजूर दुकान पर पहुंचे थे। फूलमती ने उसके पिता को पकड़ लिया और इसी दौरान संजू ने तलवार से सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।वहीं आरोपी संजू ने पुलिस के समक्ष बताया कि शमीम के साथ उसका पुराना लेन-देन का विवाद है। इसे लेकर पहले भी क...