गुमला, अक्टूबर 6 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो के सामने अपनी समस्याएं रखीं। डीसी ने शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।जनसुनवाई में मंडल कारा गुमला में बंद एक बंदी के परिजन ने जेल में मारपीट और समुचित इलाज नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बंदी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग की।वहीं प्रधान डाकघर गुमला में जमा राशि के भुगतान में लंबे समय से हो रही देरी का मामला भी सामने आया। आवेदक ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए राशि का शीघ्र भुगतान कराने का आग्रह किया। बरटोली के ग्रामीणों ने आदिवासी रैयती भूमि पर जबरन कब्जे का आ...