गुमला, सितम्बर 2 -- Ghumla News: गुमला। डीडीसी अनिमेष रंजन ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा लाइब्ररी,सावित्री बाई फूले लाइब्रेरी व सांइस सेंटर का निरीक्षण किया। डीडीसी ने लाइब्रेरी के निरीक्षण के साथ विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधा-संसाधनों का जायजा लिया। लाइब्ररी में स्टडी कर रहे विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्या सुनी। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों को स्तरीय स्टडी मेटेरियल व सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबंद्ध है। डीडीसी ने व्यवस्थापकों से जरूरी सुधार के निर्देश दिये। और इसकों लेकर संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...