गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। डीडीसी अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुकी योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। रायडीह में निर्माणाधीन और घाघरा में नवनिर्मित आयुष्मान भवन का निरीक्षण करते हुए डीडीसी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।घाघरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका वि...