Ghumla News: डीएसओ इलेवन रोमांचक मुकाबले में विजयी
गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: बसिया। कोनबीर स्थित एनएचपीसी मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में डीएसओ इलेवन ने राजू इलेवन को 10 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में डीएसओ 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर अंजनी मिश्रा, शशिकांत भगत, राजू राम समेत अन्य लोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.