गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर और कुगांव पंचायत सचिवालय स्थित निःशुल्क विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर व अभिलेखों का अवलोकन कर केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पीएलबी सदस्य जसिंता कुजूर को निर्देश दिया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर निःशुल्क कानूनी सहायता और उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाए।सचिव ने कहा कि प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को पीएलबी सदस्य निर्धारित केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। यह भी पढ़ें- डालसा ...