गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । सेटैंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूल भरनो में प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डहर एप एवं पोर्टल के माध्यम से छात्र सत्यापन,आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वेक्षण और ऑनलाइन डेटा अद्यतन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था। पहले चरण में 58 विद्यालयों के सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान फील्ड में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताया गया। सचिवों को चिन्हित बच्चों के नामांकन का सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए। बीपीओ सूरज लकड़ा और सीआरपी विजय कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से डहर एप की कार्यप्रणाली, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वेक्षण और वर्क साइट टैगिंग की जानका...