Ghumla News: ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर 135 लीटर तेल चुराये
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर पीतल के नट और 135 लीटर तेल की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्युत केंद्रीय भंडार गुमला के विद्युत कार्यपालक अभियंता अलख पुजारी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 23 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगों ने पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका पीतल का नट और करीब 135 लीटर तेल चुरा लिया। विद्युत विभाग ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आंधी-तूफान से निपटने के लिए बिजली निगम अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.