गुमला, नवम्बर 2 -- फाइनल में टीसीसी जूनियर की जीत Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जीडीसीए अंडर-14 क्रिकेट लीग के फाइनल में टीसीसी जूनियर ने गुमला यंगस्टर को आठ विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला यंगस्टर की टीम 25.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शौर्य वीर सिंह ने 15 और अंश कुमार सिंह ने 13 रन बनाए। टीसीसी जूनियर की ओर से काव्यन रॉय ने तीन और हर्ष मिंज ने दो विकेट लिए।104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी जूनियर की टीम ने 15.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर जीत दर्ज की। हर्ष मिंज ने 49 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जबकि काव्यन रॉय 36 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हर्ष मिंज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतिय...