गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश ने कामडारा प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलबुरु की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। मंगलवार को दिनभर हुई बारिश के कारण विद्यालय के सभी कमरों में पानी भर गया। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। टपकती छत और उखड़ते प्लास्टर के बीच बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 107 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनकी पढ़ाई पांच कमरों में संचालित होती है, लेकिन सभी कमरे जर्जर हो चुके हैं। बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है और दीवारों से भी पानी का रिसाव होने लगता है। मंगलवार को लगातार बारिश के कारण सभी कमरों का फर्श पूरी तरह जलमग्न हो गया। वहीं छत से प्लास्टर गिरने लगा, जिससे बच्चे इधर-उधर हटकर अपनी सुरक्षा करते नजर आए। ...