गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को चैनपुर में संगठन की ताकत झोंक दी। चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड के पंचायत, प्रखंड व जिला समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बीएलए-2 की संयुक्त बैठक में 29 जुलाई तक शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुमला विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की ने की।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न छूटे।...