Ghumla News: झपकी आने से बेकाबू हुआ सरसों लदा ट्रक, तीन पोल व कैमरे क्षतिग्रस्त
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो नवाटोली के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब छह बजे सरसों लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सड़क किनारे लगे तीन बिजली के पोल और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि ट्रक चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार हैदराबाद से सरसों लादकर रांची जा रहा ट्रक भरनो ब्लॉक चौक ओवरब्रिज के समीप अचानक अनियंत्रित हो गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक बेकाबू हुआ। इसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे लगे तीन पोल और सीसीटीवी कैमरों को जोरदार टक्कर मार दी और फिर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।हादसे के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रक में सवार चालक और उपचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.