गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: गुमला। पालकोट रोड स्थित शिवाय जूस दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में गुमला पुलिस ने 19 वर्षीय राजेश बैठा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। दो अगस्त की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये मूल्य की चार पेटी कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ली थी। घटना के बाद दुकानदार सत्येंद्र कुमार साहू ने गुमला थाना में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थीप्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को चोरी में राजेश बैठा की संलिप्तता की जानकारी मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...