गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: गुमला। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में बरगांव केसीपारा निवासी 35 वर्षीय संतोष गोप,मुर्गो निवासी 50 वर्षीय सोमारी उरांव व बड़ा खटंगा टोटो निवासी 23 वर्षीय सचिन उरांव शामिल हैं। सभी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है,जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। पहली घटना में संतोष गोप खेत में काम कर रहे थे,तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। दूसरी घटना में सोमारी उरांव खेत में बिचड़ा लगा रही थीं। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने डस लिया। वहीं,सचिन उरांव शौच के लिए जा रहे थे, तभी उनका पैर जमीन में छिपे सांप पर पड़ गया और सांप ने उन्हें डस लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...