Ghumla News: जिप सदस्य मेरी लकड़ा की पहल पर पीएचईडी ने कराया मरम्मत कार्य
गुमला, सितम्बर 19 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि आनंदपुर बस्ती में वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या अब दूर हो गई है। लंबे समय से खराब पड़े चापाकल और जलमीनार की पीएचईडी ने मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी है। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल के बाद विभाग ने खराब जलस्रोतों को दुरुस्त कराया। इससे बस्ती के करीब 20 घरों में रहने वाले 100 से अधिक लोगों को राहत मिली है।ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल और जलमीनार खराब रहने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी होती थी। पानी के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती थी। गर्मी के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी।अब जलमीनार और चापाकल के चालू होने से ग्रामीणों को बस्ती में ही पेयजल उपलब्ध होने लगा है। इससे लोगों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.