गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के डुबो गांव में जितिया जतरा का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ गांव के पाहन-पुजार ने पूजा-अर्चना कर किया। जतरा में पांच पड़हा के लोग ढोल-नगाड़े और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचे। लोगों ने अपनी परंपरा के अनुसार नृत्य-गीत प्रस्तुत किए। समिति की ओर से सभी पड़हा के प्रतिनिधियों को पड़हा झंडा देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिसई विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने कहा कि जतरा पूर्वजों की देन है। इसे बचाए रखना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। जतरा में समाज की सभ्यता और संस्कृति की झलक मिलती है। भरनो विधायक प्रतिनिधि पांचू उरांव ने कहा कि जतरा आपसी भाईचारे का संदेश देता है और बिछड़े लोगों से मिलने का अवसर भी देता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और नशापान से दूर रहने तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपी...