गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: कामडारा। करीब दो माह पूर्व कामडारा थाना की कमान संभालने वाले थानेदार आशीष केसरी पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर ठगी, नशामुक्ति, डायन-बिसाही, डिजिटल अरेस्ट, सर्पदंश और वज्रपात सहित अन्य विषयों की जानकारी दे रहे हैं। वाहन जांच के दौरान स्वयं सड़क पर उतरकर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। थानेदार ने कहा कि तेज रफ्तार, नशे और बिना हेलमेट वाहन चलाने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। हेलमेट जीवन और परिवार की सुरक्षा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...