गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शनिवार को गुमला दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुमला स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और न्यायालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

परिसर का निरीक्षण जस्टिस श्रीवास्तव ने न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने एक पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का चेक भी सौंपे। निरीक्षण के दौरान जस्टिस श्रीवास्तव ने न्यायालय में संचालित विभिन्न न्यायिक गतिविधियों, मामलों के निष्पादन एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने न्यायिक कार्यों को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मह...