गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: गुमला। जश्ने ईद-ए-गौसिया के मौके पर बज्मे रब्बानी कमेटी, गुमला की ओर से रविवार को मिल्लत कॉलोनी में लंगरे गौसिया का आयोजन किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर से आए खानवादे रब्बानिया के पीर-ए-तरीकत अल्हाज सैयद अहमद रब्बानी और अल्हाज मुफ्ती सैयद अमजद रब्बानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कमेटी के सदर फिरोज आलम उर्फ पप्पू रब्बानी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के रबीउल आखिर महीने में गौस-ए-आजम के प्रति अकीदत रखने वाले लोग लंगर का आयोजन करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान पाक से हुई। इसके बाद गौस-ए-आजम की शान में मनकबत पेश की गई। मुख्य अतिथि ने फातिहा ख्वानी कर लंगर-ए-आम की शुरुआत की। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कमेटी पिछले चार वर्षों से यह आयोजन कर रही है। मौके पर हाफिज व कारी सरफराज अहम...