गुमला, अक्टूबर 1 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और प्रयोग की रुचि बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक माह तक चलने वाली भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी की शुरुआत गुरुवार को पालकोट के कंदर्प उच्च विद्यालय से हुई। बीडीओ विजय उरांव, सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता, बीपीओ एंजलीना मिंज समेत अन्य अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद कोलकाता द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष बस जिले के अलग-अलग प्रखंडों के नौ चयनित विद्यालयों में जाएगी। इसमें माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों और प्रयोगों के जरिए सीखने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनी का मुख्य विषय जल पर केंद्रित रसायन विज्ञान और जीवन है। डेमोंस्ट्...