Ghumla News: जर्जर सड़कों को लेकर डीसी से मिलीं जिप सदस्य
गुमला, सितम्बर 29 -- Ghumla News: चैनपुर। जर्जर सड़कों और बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीसी दिलेश्वर महतो से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चैनपुर ब्लॉक मोड़ से ग्रोतो मोड़ तक करीब एक किमी जर्जर सड़क समेत क्षेत्र के अन्य ग्रामीण रास्तों के निर्माण की मांग की।मेरी लकड़ा ने बताया कि ब्लॉक मोड़-ग्रोतो मोड़ सड़क करीब पांच वर्षों से खराब है। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। ज्ञापन में आनंदपुर के चैनपुर-कुरूमगढ़ मुख्य मार्ग से हुकड़ा पहाड़ तक डेढ़ किमी रास्ता, पीपल चौक से सोहन चौक तक एमएलएओ रोड और प्रेमनगर मुख्य रास्ते से नीचे बस्ती तक सड़क निर्माण की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जिला परिषद सदस्यों ने 11 सूत्री मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.