Ghumla News: जर्जर टावर चौक से टूटकर गिर रहे टुकड़े,नया बनाने की मांग
गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक टावर चौक पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। जर्जर टावर के टुकड़े टूटकर गिर रहे हैं और नीचे से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। आसपास दुकानें भी हैं। इसके बावजूद नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।कसेरा ने कहा कि टावर चौक (शहीद चौक) गुमला की पहचान है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। टावर का कोई हिस्सा गिरने से राहगीरों, दुकानदारों और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। इसी स्थल पर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.