गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर जिले में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार की रात जिलेभर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की जा रही है और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: लड्डू गोपाल के जन्म पर आज रात 12 बजे घर-घर गूंजेगा सोहरजन्माष्टमी समारोह की तैयारियां शुक्रवार की मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में मौजूद रहकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। कई स्थानों पर...