Ghumla News: जनरल स्टोर की दीवार तोड़कर हजारों के सामान की चोरी
गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: चैनपुर। थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित लूथरन स्कूल के समीप शशि जनरल स्टोर में शनिवार देर रात चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से हॉर्लिक्स,दूध पाउडर, सरसों तेल, रिफाइंड, चायपत्ती, मसाले समेत हजारों रुपये मूल्य का किराना सामान ले उड़े। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक शशि ने दीवार टूटी और सामान बिखरा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। शशि ने बताया कि पहले भी वेंटिलेटर के रास्ते छोटी-मोटी चोरी हुई थी, लेकिन इस बार दीवार तोड़कर बड़ी चोरी की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में बेखौफ चोरों का कहर, एक ही रात दो किराना दुकानों को बनाया निशाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.